फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, खेत में पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- नशे का था आदी

Fri, 24 Apr 2026 01:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: जालौन के सामी गांव में नशे के आदी किसान ने घर में अकेले होने पर खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार नशे को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हे। यहां किसान रामपाल (45) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे।

विज्ञापन

वहीं, रामपाल घर में अकेला था।  रात में वह खेत की ओर गया और बबूल के पेड़ से फंदा लगा लिया।  सुबह जब किसान खेत पहुंचे, तो पेड़ से लटका शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



परिजन बोले- रामपाल नशे का आदी था

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक, रामपाल नशे का आदी था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें