बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
कानपुर में लगातार बढ़ते तापमान और दोपहर में सूरज की तपिश को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए डीएम ने अब स्कूलों का संचालन सुबह सात से 7:30 बजे तक शुरू करने और छुट्टी दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच करने के निर्देश दिए हैं।
अभी तक स्कूलों में दोपहर 1:30 से दो बजे तक छुट्टी होती थी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी को भी बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने चेतावनी दी है यह आदेश सभी स्कूलों में लागू होगा। किसी भी स्कूल की ओर से लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।