फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बिजली की केबल में उतरा करंट, युवक की मौत, पिता व भाई झुलसे

Thu, 18 Apr 2024 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि पिता व भाई झुलस गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में छत के ऊपर से निकली बिजली केबल की चपेट में अधेड़ व्यक्ति आ गया। पिता को चिपका देख उसके दोनों पुत्र जैसे ही उसे बचाने के लिए दौड़े करंट ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सीएससी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बड़े पुत्र को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टरननगंज मुख्य बाजार स्थित खोया मंडी के पीछे वकील कमलेश अहिरवार के मकान के बाहर खंभा लगा हुआ है, गुरुवार सुबह कमलेश अहिरवार नहाने के बाद अपने कपड़े छत पर डालने गया था तभी वह छत के ऊपर से निकली बिजली की केबल लाइन की चपेट में आ गया। पिता के चीखने की आवाज सुन उसका बड़ा पुत्र विनीत (25) व रोहन जैसे ही उसे बचाने के लिए दौड़े तो करंट ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। परिजनों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विनीत आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। युवक की मौत से उसकी मां विमला सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें