फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अध्यापकों से भी शांतिभंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव पुलिस को चुनाव में शिक्षकों से शांतिभंग का खतरा है। पुलिस ने उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है, जिसे लेकर दोनों को एसडीएम के यहां से जमानत करानी पड़ी है।
विज्ञापन

दोनों ने एसडीएम के यहां इसकी शिकायत भी की है। जिस पर एसडीएम ने थाना पुलिस को दोनों के नाम निरोधात्मक कार्रवाई की सूची से हटाने की हिदायत दी। पूरे मामले को लेकर नदीगांव पुलिस व हल्का इंचार्ज की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा की गई निरोधात्मक कार्रवाई के चलते शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े दो लोगों को मंगलवार को एसडीएम के यहां से मुचलकों पर जमानत करानी पड़ी।
विज्ञापन

इनमें एक अंबिका प्रसाद निवासी कनासी अकनीबा इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। दूसरा अजय पाल सिंह निवासी कनासी महावीर इंटर कॉलेज सामी में लिपिक है। इन दोनों ने एसडीएम सुशील कुमार सिंह को प्रार्थनापत्र देकर भी अपनी व्यथा बताई, जिस पर एसडीएम ने नदीगांव एसओ की क्लास लगाई और दोनों के नाम निरोधात्मक कार्रवाई की सूची से हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें