फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जालौन ने एमपी के ऊमरी को 34 रनों से दी शिकस्त

Sat, 29 Jun 2024 02:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम कुंदौल में आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से रात्रिकालीन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है l टूर्नामेंट में यूपी-एमपी सहित कई जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


पहले दिन जालौन और मध्य प्रदेश की ऊमरी टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें जालौन टीम के खिलाड़ियों ने धुआंधार बल्लेबाजी कर उमरी की टीम को 34 रनों से शिकस्त दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीओ नागेंद्र राव चौबे एवं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुशवाहा ने मैच का शुभारंभ कराया।



जालौन टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए। कप्तान आदिल ने सात गेंद में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। जवाब में उतरी ऊमरी टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी और 34 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ऊमरी टीम में शुरुआती दौर में बीपी और आशीष की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी हार का मुंह देखना पड़ा। जालौन टीम में खिलाड़ी लला ने दो और मुन्नू ने तीन विकेट लिए। वहीं ऊमरी टीम में आशीष, अमन, जीतू सभी ने दो-दो विकेट लिए।



जालौन के खिलाड़ी लला ने तीसरी बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। अंपायर की भूमिका विकाश चौहान और बाबा यादव ने अदा की। कमेंट्री राजवीर सिंह चौहान ने की। स्कोर युगराज चौहान ने दर्ज किया। रवि प्रताप चौहान, पवन चौहान, गणेश, विकास, गौरव, वीरेंद्र चौहान, अभिषेक, दीपक, शिवम, सौरभ चौहान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें