चित्रकूट। शहर से लेकर गांव तक बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। भीषण गर्मी में उन्हें रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। भरतकूप क्षेत्र के 75 गांवों में पांच दिनों से 10 घंटे बिजली कटौती हो रही है। राजापुर क्षेत्र में 10 घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बंद रही। मानिकपुर क्षेत्र के पाठा क्षेत्र के गांवों में भी हाल बेहाल है।
भरतकूप क्षेत्र के भैसौंधा गांव निवासी लाखनलाल, राकेश सिंह ने बताया कि 10 घंटे से अधिक समय तक उनके गांव में बिजली की आपूर्ति बंद रही। भीठाखेरा गांव के रामेश्वर दयाल ने बताया कि रात के समय तीन से चार बार बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। वही कर्वी से राजापुर जा रहे ट्रक ने इटरौल मोड़ के पास बिजली का खंभा टूटने से सात घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बंद रही।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने जिस किसी क्षेत्र में केबिल में खराबी की जानकारी मिलती है । वहां पर बिजली कर्मचारियों को भेजकर बिजली सही करायी जाती है।