फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Crime: किसान के घर रात में बदमाशों का धावा, भिड़ंत में दो घायल, फायरिंग में एक ग्रामीण को लगी गोली

Fri, 30 Dec 2022 01:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में डकोर थाना क्षेत्र के गोरन गांव में चार से छह अज्ञात लोगों ने एक किसान के घर पर धावा बोल दिया। अज्ञात हमलावर गुरुवार देर रात पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर माधव के घर में घुसे थे। परिजनों के विरोध करने पर हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग के साथ मारपीट भी की। इस वारदात में दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बदमाश घर से एक संदूक और एक सूटकेस ले गए हैं। डकोर थाना से गोरन गांव की दूरी करीब 11 किलोमीटर है। गुरुवार रात करीब ढाई बजे चार अज्ञात हमलावर पड़ोसी संतोष कुशवाहा के घर का ताला तोड़कर माधव राजपूत के घर में दाखिल हुए थे। उस समय घर में माधव राजपूत व उनकी पत्नी मालती के साथ बेटा हितेन्द्र और उसकी पत्नी अलग कमरे में थे।

माधव हमलावरों से उलझ गए और हाथापाई में वह जख्मी हो गए। शोरगुल सुनकर पड़ोस में रहने वाले भारत प्रजापति भी घर के बाहर आ गए। हमलावरों को ललकारते हुए वे उनसे भिड़ गए। इस घटना में एक गोली भारत को लग गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अज्ञात हमलावर माधव के घर से एक संदूक, एक सूटकेस लेकर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर माधव के पुत्र हितेन्द्र ने कमरे के दरवाजे नहीं खोले। जबकि दूसरा पुत्र हेमंत इलाहाबाद में पढ़ाई करने गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। एएसपी के निर्देशन में पुलिस व एसओजी टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें