फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बरात में हर्ष फायरिंग से दहशत, बालक समेत तीन लोग गंभीर घायल, तीनों कानपुर रेफर…जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Dec 2025 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: शिवनी बुजुर्ग गांव में शादी समारोह के दौरान मैनपुरी के एक रिश्तेदार द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में नौ वर्षीय बालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कानपुर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नदीगांव थाना, जालौन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कोंच कस्बे में नदीगांव थाना क्षेत्र के शिवनी बुजुर्ग में शादी समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब हर्ष फायरिंग के दौरान बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को कोंच के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यहां से तीन को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

कोंच सर्किल के नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनी बुजुर्ग निवासी लल्ला भईया के यह बुधवार की रात उनकी पुत्री आकांक्षा की शादी थी और मैनपुरी से बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान बाजार में मैनपुरी निवासी रिस्तेदार ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससें दुल्हन का चाचा शेरसिंह (35) व भाई हेमंत (17) व भतीजा अन्नू (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां अफरा तफरी मच गई और तत्काल उनके रिश्तेदार अपनी गाड़ियों से कोंच ले आए।

विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया
यहां अन्नू को सरकारी अस्पताल में व शेरसिंह व हेमंत को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से तीनों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बारात चढ़ने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में यह घटना घट गई। वहां मौजूद लोगों ने हर्ष फायरिंग करने वाले कि धुनाई भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष शशिकांत चौहान ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बंदूक किसकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें