फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: हेड कांस्टेबल ने चाकू से गर्दन रेत कर की खुदकुशी, पहले फंदा लगाने का किया प्रयास, रस्सी टूट गई थी

Sun, 16 Jun 2024 05:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में हेड कांस्टेबल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के थाना कैलिया में तैनात हेड कांस्टेबल ने सरकारी आवास में चाकू से अपनी गर्दन रेत कर आत्महत्या कर ली। पुलिस अफसरों के मुताबिक परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। मूल रूप से कन्नौज जिले के सरायमीणा निवासी वीरेंद्र सिंह (48) कानपुर के बारादेवी में परिवार के साथ रहते थे। वह 1995 बैच के सिपाही थे और कैलिया थाने में अप्रैल-2023 से तैनात थे।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर ड्यूटी करने के बाद वीरेंद्र ने देर शाम कस्बे में निकाले गए मार्च में हिस्सा लिया। यहां से लौटने के बाद वह थाना परिसर में बने सरकारी आवास में चले गए। रविवार सुबह करीब आठ बजे आवास के पास ही निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मजदूर ने सरकारी आवास में जमीन पर खून पड़ा देखकर थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

चौकीदार की मदद से दरवाजा खुलवाया तो देखा वीरेंद्र सिंह खून से लथपथ पड़े थे। गर्दन पर गहरा जख्म था। सूचना पर एसपी डॉ. ईराज राजा, एएसपी असीम चौधरी और सीओ उमेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। अफसरों ने देखा कि कमरे में पंखे के सहारे रस्सी लटक रही थी और रस्सी का एक हिस्सा वीरेंद्र सिंह की गर्दन में फंदे के रूप में लिपटा था, लेकिन रस्सी टूटी हुई थी।

 
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह ने पहले फंदा लगाने की कोशिश की होगी, लेकिन रस्सी बीच से टूट गई तो उसने घरेलू चाकू से गर्दन काट ली। सूचना पर पहुंचे मृतक के दो पुत्र अभिषेक, कृष्णपाल, पुत्री नेहा सिंह व पत्नी बवलेश सिंह बेहाल रहे। एसपी का कहना है कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। कानपुर की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें