फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, आग में पांच झुलसे, पीईटी परीक्षा देकर लौट रहे थे छात्र

Sun, 29 Oct 2023 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी, लेकिन टीम के न पहुंचने से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर बस्तेपुर के पास पीईटी का पेपर देकर लौट रहे छात्रों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें आग लग गई, जिसमें सवार चार छात्र सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन

राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी, लेकिन टीम के न पहुंचने से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आगरा में होने वाली पीईटी परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की कार शनिवार की रात जैसे ही कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर गांव के पास पहुंची। तभी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे उसमें आग लग गई और देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इससे कार सवार उरई के सुशील नगर निवासी मोहित बाथम, सुमित बाथम, मुनीश श्रीवास्तव, अशरफ, गुरसराय झांसी निवासी महेंद्र निरंजन गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें