फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: खेत से लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

Tue, 23 Jul 2024 05:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में ट्रक की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में खेत से लौट रहे किसान की ट्रक की टक्कर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक चौकी में खड़ा करा दिया। कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव निवासी जगदीश पाल (45) मंगलवार सुबह खेत में देखने गए थे। खेत से जब वह घर लौट रहे थे, तभी झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और सड़क पर गिरने पर कुचलता निकल गया।

विज्ञापन


जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त जगदीश हाइवे से नीचे कच्चे में साइड पटरी पर चल रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को मय ट्रक सहित पकड़ लिया। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत की सूचना जब मृतक के पिता रामकिशुन, मां रामबेटी, पत्नी शिवकांति सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें