फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: घर में अकेली छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 26 Aug 2024 05:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा में दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह अकेली थी। जब छोटी बहन कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देख रोने लगी। आवाज सुन दौड़े लोगों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी बबलू अपनी भांजी के साथ ललितपुर आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने गए थे।
विज्ञापन


उसकी पत्नी माया देवी व पुत्री नंदनी (16) घर पर थीं। रविवार को जब पत्नी भैंसों को चराने चली गईं तो उसकी पुत्री ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन राधा जब कमरे में पहुंची तो बड़ी बहन का शव फंदे पर लटका देख चीख-चीखकर रोने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए।

परिजनों ने बताया कि पिता बबलू मजदूरी करता है। उसकी दो बेटी व एक बेटा है। जिसमें नंदनी बड़ी थी। वह इस वर्ष दसवीं में पढ़ाई कर रही थी। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें