फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: विवाह घर में जुआ खेल रहे 12 जुआरी गिरफ्तार, चार लाख रुपये और 12 मोबाइल फोन बरामद

Sat, 07 Jun 2025 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवाह घर में जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक जुआरी मौके से भाग गया। टीम ने मौके से करीब चार लाख रुपये और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शहर के मुहल्ला गांधी नगर वैष्णवी विवाह घर में कई दिनों से जुआ होने की पुलिस को सूचना मिल रही थी। टीम ने शुक्रवार रात विवाह घर में छापा मारा तो मौके से पाठकपुरा निवासी राजकुमार, इंदिरा नगर निवासी महेंद्र कुमार, प्रदीप दीक्षित, तुलसी नगर निवासी राजकुमार राजपूत उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इसी तरह पुराना रामनगर निवासी कमल, पटेल नगर निवासी गोपाल यादव, सुशील नगर निवासी विजय आनंद उर्फ गुड्डू, राजेंद्र नगर निवासी नीलेश पटेल, पाठक पुरा निवासी महेंद्र प्रताप तिवारी, राजेंद्र नगर निवासी विवेक शिवहरे उर्फ सोनू, बघौरा निवासी विजय पाल, जगदेवपुर निवासी दीपक कुशवाहा को पकड़ लिया। मौके से कल्लू भाग गया। पुलिस को जुआरियों के पास से 12 मोबाइल फोन, तीन लाख 85 हजार रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें