फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मरम्मत टली तो बढ़ी मुसीबत! जाजमऊ पुराने पुल पर गड्ढों और जलभराव के कारण रेंग रहे वाहन

Tue, 01 Sep 2026 11:06 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ के पुराने पुल पर जर्जर सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन
जाजमऊ के पुराने पुल पर जर्जर सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहनों को गड्ढों और जलभराव के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है, जिससे पुल पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। पुराने पुल की मरम्मत के लिए एक सितंबर से पुल को बंद किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन उन्नाव जिले से एनओसी नहीं मिलने के कारण मरम्मत का काम फिलहाल टाल दिया गया है। ऐसे में पुल की खराब सड़क पर ही वाहनों का आवागमन जारी है।

विज्ञापन

जाजमऊ के पुराने पुल पर जर्जर सड़क - फोटो : amar ujala

गड्ढों में भरा पानी, संभलकर निकल रहे वाहन

पुल की सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। दोपहिया वाहन सवारों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बड़े वाहनों के निकलने के दौरान भी यातायात की रफ्तार धीमी हो जाती है।

जाजमऊ के पुराने पुल पर जर्जर सड़क - फोटो : amar ujala

मरम्मत टली, समस्या बरकरार

पुराने पुल की खराब सड़क को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी थी। इसके लिए एक सितंबर से पुल पर यातायात बंद करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन उन्नाव की ओर से जरूरी एनओसी नहीं मिल सकी। इसके चलते मरम्मत फिलहाल टाल दी गई है। अब एनओसी मिलने के बाद ही पुल की मरम्मत को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

जाजमऊ के पुराने पुल पर जर्जर सड़क - फोटो : amar ujala
मरम्मत टलने के बीच जर्जर सड़क, गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बनी हुई है। वाहन चालकों का कहना है कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है।



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें