कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में सुनाया जाने वाला फैसला एक बार फिर टल गया है। विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण मुकदमे में फैसला नहीं आ सकेगा। वहीं, आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी एमएलए लोअर कोर्ट में इरफान को पेश किया गया है।
हालांकि, इस मामले में भी फैसला टल गया है। जाजमऊ आगजनी मामले में अब 22 मार्च को फैसला आ सकता है। वहीं, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने चार अप्रैल की तारीख तय की है। बता दें कि कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल से कानपुर पहुंचे इरफान अपने साथ धार्मिक पुस्तक भी लेकर आए थे। बिना कुछ बोले उन्होंने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। कहा कि दुआओं में याद रखना।