फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जयपुरिया ने सिंहानिया को हराकर जीती अंतर स्कूल फुटबॉल ट्रॉफी

विज्ञापन
डीपीएस आजाद नगर में  जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित जूनियर इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में विज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। डीपीएस आजाद नगर और जिला फुटबॉल संघ ने अंतर स्कूल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। गुरुवार को खेले गए फाइनल मैच में जयपुरिया स्कूल ने जीत हासिल की। जयपुरिया ने सर पदमपत सिंहानिया स्कूल को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


डीपीएस आजाद नगर के मैदान पर यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। जयपुरिया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। उन्होंने सिंहानिया के नवजोत सिंह और सूर्य सागर पांडे को खुलकर खेलने नहीं दिया। पहले हाफ के 15वें मिनट में समर्थ गुरनानी ने हेडर से पहला गोल दागा। सिंहानिया ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन जयपुरिया की डिफेंस ने उन्हें विफल कर दिया। दूसरे हाफ में मुकाबला और तेज हो गया। जयपुरिया के गुरयांश ने शानदार क्रॉस दिया, जिस पर समर्थ गुरनानी ने दूसरा हेडर गोल किया। जयपुरिया ने 2-0 से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में सिंहानिया के नवजोत सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। फाइनल में दो गोल करने वाले समर्थ गुरनानी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार मिला। सिंहानिया के आराध्या उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया। सूर्य सागर पांडे को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। जयपुरिया के रिद्वित चावला और डीपीएस आजाद नगर के आरके देव सिंह सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुने गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आलोक मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किए। संचालन खेल प्रभारी संजय पाल ने किया। रेफरी की भूमिका शरद जयसवाल, आनंद साहू और सुनीत्य कुमार ने निभाई। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें