देहरादून में हुई ओपन इंडिया राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली शहर की पैरा ख
- फोटो : कोच
कानपुर। देहरादून स्थित महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी में 15 से 23 मई तक ओपन इंडिया राइफल-शूटिंग प्रतियोगिता चल रही है। शहर की पैरा शूटर डॉ. अपूर्वा कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
अपूर्वा ने एसएच-1 कैटेगरी की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के स्टैंडिंग और प्रोन दोनों वर्गों में सुनहरा तमगा हासिल कर शहर का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बना लिया है। द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी से प्रशिक्षण ले रही अपूर्वा पेशे से डॉक्टर हैं और कानपुर के एक अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अभ्यास जारी रखा। अकादमी के कोच व सचिव अमर निगम, अविरल निगम ने अपूर्वा की उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।