फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में महिला कैदी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला कारागार में दहेज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही वृद्धा की हालत बिगड़ने पर रविवार की दोपहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि महिला को सांस की परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

चौबिया क्षेत्र के ग्राम मौजे का राम का पुरवा निवासी सोना देवी (72) पत्नी अहिवरन सिंह दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में आजीवन कारावास काट रही हैं।
उन्होंने बताया कि उनके लड़के की बहू रुकमा देवी ने 2012 में घर पर आग लगा ली थी। गंभीर रुप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में रुकमा देवी के परिवार के लोगों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। सोना देवी 17 अक्तूबर 2019 को जिला कारागार में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक सांस में परेशानी होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें