फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फतेहपुर में आईटीआई छात्र की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Sun, 14 Apr 2019 08:21 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आईटीआई छात्र की शनिवार रात घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस को गुस्साए ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। गांव के कोटेदार और उसके दो सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीण शांत हुए। परिजनों ने आशनाई के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। घटना मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव की है।
विज्ञापन


जिले के अल्लीपुर गांव निवासी राजेश उर्फ बोधा सोनकर ग्राम चौकीदार है। उसका बेटा अंकित उर्फ गोरे सोनकर (20) आईटीआई का छात्र था। शनिवार दोपहर परिवार के लोग कानपुर के घाटमपुर सजेती के मकरंदरपुर पोटरा गांव में छठी कार्यक्रम में गए थे। घर में राजेश और उसका बड़ा भाई कमल था।

 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ से शव लटकते देखा

कमल ने बताया कि कोटेदार बाबूराम के घर में मुंडन संस्कार था। रात करीब आठ बजे बाबूराम और उसके साले टीपू और गोपी निवासी दरियापुर थाना के गांव चांदपुर, अंकित को दावत के लिए लेकर गए थे। देर रात तक अंकित के घर न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे रहे। सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने गांव किनारे तालाब के पास बबूल के पेड़ से अंकित का शव लटकते देखा। पैर जमीन पर टिके थे। गले में गमछे की गांठ बंधी थी। दूसरा छोर पेड़ की डाल से बंधा था। कुछ दूरी पर खून के धब्बे भी मिले।
 
भाई कमल का आरोप है कि हत्यारोपियों के परिवार की युवती से भाई का प्रेम-प्रसंग था। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ। इसी रंजिश में भाई की हत्या की गई। सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर दस चोटों के निशान मिले हैं। युवक को बेरहमी से पीटने के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें