कानपुर में घर में फंदे से लटककर जान देने वाली आईटीआई की छात्रा ने प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर यह कदम उठाया था। मरने से पहले उसने कमरे की दीवार पर बेवफाई की कहानी लिखी थी। घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को परिवार की नजर उस दीवार पर पड़ी तब इसका खुलासा हुआ।
इसके बाद पिता ने कल्याणपुर थाने पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मसवानपुर निवासी कारपेंटर रविंद्र विश्वकर्मा की बेटी स्नेहा (18) पांडुनगर आईटीआई की छात्रा थी। 11 फरवरी की सुबह उसने कमरे में दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।