फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईटीआई की छात्राएं सीखेंगी कार की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लालबंगला की छात्राएं कार की विभिन्न तकनीकी जानकारी हासिल कर सकेंगी। उन्हें कार के अंदर की वायरिंग, इंजन, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिसिटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी उन्हें मारुति सुजुकी कंपनी के विशेषज्ञ देंगे। पिछले दिनों आईटीआई लाल बंगला और कंपनी के बीच प्रशिक्षण को लेकर करार हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य चंदन कुमार चौरसिया ने बताया कि बहुत जल्द संस्थान में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कारों की मरम्मत, उनमें आने वाली खराबी, इंजन की संरचना के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद छात्राओं को अप्रेंटिसशिप मिलने में आसानी हो जाएगी। कंपनियों में नौकरी के कई अवसर रहते हैं। मंडल के जिलों में सिर्फ लालबंगला और पांडुनगर आईआईटी में प्रशिक्षण सेंटर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें