कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में मंगलवार को आयोजित अंडर-19 महिला क्रिकेट चयन ट्रायल समाप्त हो गया। प्रदेश भर से आई 106 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने प्रदर्शन के आधार पर 40 खिलाड़ियों की संभावित सूची तैयार की। इन खिलाड़ियों का अगस्त के तीसरे सप्ताह में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद बीसीसीआई की बोर्ड ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम का चयन किया जाएगा।
मंगलवार को बारिश के कारण मुकाबले दोपहर के सत्र में टी-20 प्रारूप में खेले गए। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। यूपीसीए महिला चयन समिति की चेयरपर्सन प्रियंका शैली के साथ चयनकर्ता सीमा सिन्हा, श्वेता सिंह, क्षमता श्रीवास्तव और करिश्मा जैन रहीं।
कानपुर की खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
अनन्या सिंह, अंजलीना वर्मा, अनुपम देवी, ईशा पांडेय, नंदिनी साहू, नंदिनी सिंह, नेहा वर्मा, निशा वर्मा, निष्ठा गंगवार, पूजा उपाध्याय, शिबू सिंह पाल (विकेटकीपर), शिवांगी गुप्ता, सिद्धि मिश्रा, सौम्या पाल, हर्षिता, आयुषी सिंह, सिम्मी थापा और विदुषी मिश्रा।