फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में अब ऑनलाइन होंगी वार्षिक परीक्षाएं, पुराने छात्रों को ये सहूलियत भी मिलेगी

Mon, 08 Apr 2019 02:38 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) के छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी। इसके लिए डायरेक्टर जनरल ट्रेनिंग ने आदेश जारी किया है, वे केंद्र निर्धारण भी करेंगे। ऑनलाइन परीक्षा का नियम 2018 में एडमिशन लेने वाले ही छात्रों पर लागू होगा। पुराने छात्र पहले की तरह ऑफलाइन परीक्षा ही देंगे।
विज्ञापन


आईटीआई की बेहतर ट्रेनिंग और कंप्यूटर की समझ बढ़ाने के उद्देश्य से कौशल विकास मंत्रालय ने आईटीआई में सेमेस्टर की बजाय वार्षिक परीक्षा का पैटर्न लागू कर दिया है। नया नियम इसी बार से लागू होना है।
विज्ञापन

आईटीआई पांडुनगर के प्रिंसिपल ई. केएम सिंह ने बताया कि जून में परीक्षाएं होनी हैं। चूंकि आईटीआई में छात्रों की संख्या अधिक है, इसलिए ऐसे कॉलेज या केंद्रों का चयन ही किया जाएगा, जहां अधिक संख्या में कंप्यूटर हों। इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा ऑफलाइन होगी।

कानपुर के दस हजार छात्र देंगे ऑनलाइन परीक्षा
आईटीआई कर रहे करीब शहर के दस हजार छात्र-छात्राएं इस बार ऑनलाइन परीक्षा देंगे। प्रिंसिपल ई. केएम सिंह ने बताया कि शहर में लाल बंगला, विश्वबैंक, बिल्हौर, घाटमपुर, कल्याणपुर और पांडुनगर में आईटीआई संस्थान संचालित होते हैं। यहां के छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें