फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री से मचा हड़कंप, चुनाव में होनी थी सप्लाई

Mon, 08 Apr 2019 01:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पुलिस कार्रवाई के दौरान कई असलहा फैक्ट्रियां पकड़ी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों एक दर्जन से अधिक असलहा फैक्ट्रियों को सील किया जा चुका  हैं। जितनी भी असलहा फैक्ट्रियां पकड़ी गई हैं उनमें से ज्यादातर चुनाव में असलहा सप्लाई करने के लिए भारी मात्रा में तमंचा तैयार कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चुनाव आते ही असलहों की मांग अचानक से बढ़ जाती है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इसी क्रम में अब इटावा से लगे बीहड़ में सैयद बाबा के पास झोपड़ी से असलहा बनाए जाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने अनुसार लोकसभा चुनाव में सप्लाई करने के लिए असलहे बनाए जा रहे थे। इसक साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आठ तमंचे 315 बोर के, 10 जिंदा कारतूस, एक खोखा व असलहा बनाने के औजार बरामद किए हैं।

 
विज्ञापन

चुनाव में मिलता है अवैध असलहों का अधिक दाम

पुलिस लाइन के सभागार में पकड़े गए आरोपियों को प्रेस के समक्ष प्रस्तुत करते हुए एसपी सिटी डा. रामयश सिंह ने बताया कि भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार की रात को शहर कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला टीम के साथ टीटी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बीहड़ वाले सैयद बाबा के पास बनी झोपड़ी में लोकसभा चुनाव में सप्लाई करने के लिए अवैध असलहे बनाए जा रहे हैं।

शहर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंचे। मौके पर झोपड़ी में दो लोग असलहा बना रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान सुनील कुमार पुत्र अजयपाल भुर्जी निवासी भगौली थाना जैथरा, एटा व किशनपाल पुत्र रामदास भुर्जी निवासी ग्राम परौली, थाना जैथरा एटा के रूप में हुई है।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि चुनाव के माहौल में अवैध असलहों की मांग अधिक होने के कारण हम लोगों को अधिक दाम मिलते हैं। इसलिए हम अवैध रूप से असलहे बनाकर सप्लाई करते हैं। मौके से आठ तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस, एक खोखा के अलावा असलहा बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला सामान बांक, 5 किलो बांट, दो हथौड़ी छोटी, दो छेनी, दो प्लास,  तीन रेती, दो तिकोनिया रेती, दो संडासी, एक पाइप रिंच, दो पेचकस, 5 स्प्रिंग,  दो पतली बड़ी स्प्रिंग, एक लोहा काटने की आरी मय ब्लेड,  दो सुंभी आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें