फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगा गंभीर मरीजों का इलाज

Fri, 22 Jan 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हैलट आईसीयू में चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वेंटीलेटर सहित नौ करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीदे जाएंगे। गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को बुलाकर सहमति दी।
विज्ञापन


दो-तीन दिन में टेंडर फाइनल करते हुए रिपोर्ट तलब की है, ताकि अगले महीने खरीदारी हो सके। इससे गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी होगी।

जीएसवीएम मेडिकल कालेज और उससे संबद्ध हैलट सहित अन्य अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने के लिए नौ करोड़ रुपये के विभिन्न तरह के चिकित्सा उपकरण खरीदे जाने हैं। इनमें हैलट आईसीयू के लिए 19 वेंटीलेटर, चार डायलिसिस मशीनें, मल्टी मॉनीटर, मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल के लिए एक्सरे मशीन आदि शामिल हैं।

इनके लिए टेंडर हो चुके हैं, पर टेंडर कमेटी ने वर्कआर्डर जारी करने के लिए स्वीकृति नहीं दी है। इस वजह से खरीदारी नहीं हो पा रही है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनूप चंद्र ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार को तलब किया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने बताया कि प्रमुख सचिव ने खरीदारी के लिए सहमति जता दी है। खरीदारी शासन करेगा। बताते चलें कि डायलिसिस मशीनें आने से किडनी के गंभीर मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। मौजूदा समय में मेडिसिन विभाग की डायलिसिस यूनिट में तीन पुरानी मशीनें हैं, जो अक्सर खराब होती रहती हैं।

नई मशीनें आने से इमरजेंसी में भी डायलिसिस हो सकेगी। इसी तरह वेंटीलेटर मशीन हार्ट, सांस रोग, कई अंगों के एक साथ प्रभावित होने आदि वजहों से गंभीर हुए मरीजों के इलाज में सहायक होगी। मौजूदा समय में मेडिसिन आईसीयू में चार वेंटीलेटर हैं। इनके फुल रहने से कई मरीजों को जरूरत के बावजूद यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें