‘अमर उजाला’ की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम रैली’ के विजेताओं को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा शुक्रवार को अतुल माहेश्वरी मार्ग स्थित फजलगंज दफ्तर में पुरस्कार का चेक देकर सम्मानित करेंगे।
सम्मान समारोह शाम 4:30 बजे रखा गया है। पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार विजेताओं को पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ लेकर आना होगा। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एड्रेस प्रूफ के साथ आना है।
‘अमर उजाला’ की मां तुझे प्रणाम रैली 15 अगस्त 2015 को निकाली गई थी। मोतीझील मैदान से शुरू होकर पूरे शहर का चक्कर लगाने वाली रैली में 60 से ज्यादा झांकियां थीं।
बेहतरीन साज-सज्जा के साथ देश सेवा, सुरक्षा का संदेश देती झांकियों को शहरवासियों ने खूब सराहा। सबने कहा था कि ‘अमर उजाला’ की पहल शानदार है। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के विजेता और सांत्वना पुरस्कार पाने वालों को भी पुरस्कार मिलेगा।
झांकी का पुरस्कार
पहला ः देश की सुरक्षा को समर्पित सेना की झांकी (51 हजार रुपये)
दूसरा ः देशप्रेम से ओतप्रोत बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर और आरएस एजूकेशन सेंटर की झांकी (दोनों को 11-11 हजार)।
तीसरा ः स्वच्छता का संदेश देती जिला पंचायत राज अधिकारी दफ्तर की झांकी (11 हजार रुपये)।
सांत्वना ः इंडियन एलओसी को प्रदर्शित करती ज्ञान उद्यान इंटर कॉलेज दादा नगर की झांकी, माई सिटी और फेसबुक की जिला प्रशासन की झांकी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की उपलब्धियों पर आधारित सुरभि सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था, तंबाकू उत्पादों से दूरी की जिला स्वास्थ्य समिति की झांकी, सीयूजीएल की ग्रीन एंड क्लीन सिटी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की स्कूल चलो अभियान झांकी और नेहरू युवा केंद्र की झांकी (2100-2100 रुपये के सात पुरस्कार)।
स्लोगन पुरस्कार
पहला ः नीता (3001 रुपये)
दूसरा ः नेहा निगम (2001 रुपये)
तीसरा ः धर्मेंद्र कुमार शर्मा (1001)
सांत्वना ः आलोक कुमार द्विवेदी गुंजन विहार कर्रही, करन शर्मा बर्रा, रितिक कुमार सिंह दबौली, परशुराम त्रिवेदी श्याम नगर, भावना पांडेय काकादेव, नेमा सोनकर कर्नलगंज, कुंजिका सैनी गुंजन विहार कर्रही।
निर्णायक मंडल में ये रहे मौजूद
झांकियों के निर्णायक मंडल में अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम)-6 आरपी त्रिपाठी, एसडीएम बिल्हौर आलोक कुमार, एएसडीओ बृज किशोर और डीजी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. सुनीता आर्या को रखा गया था।