फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जल्लापुर में तालाब ओवरफ्लो, घरों तक पहुंचा दूषित पानी

Sun, 09 Aug 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। ब्लॉक के जल्लापुर के कठेरिया मोहाल के लोग बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से परेशान हैं। तालाब के ओवरफ्लो होने से दूषित पानी गलियों में भरने के साथ घरों तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान उन्हें इन हालातों से जूझना पड़ता है। करीब डेढ़ सौ की आबादी तालाब के किनारे बसी हुई है। कई वर्षों से तालाब गंदगी से पटा है। बारिश में तालाब ओवरफ्लो हो गया है तालाब का पानी वापस गलियों और घरों में घुस रहा है। अधिक बारिश होने पर पूरी बस्ती जलमग्न हो जाती है। गंदे पानी के जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है।
बताया जून में जलभराव से बस्ती में संक्रामक बीमारियां फैलने से 20 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। ब्लॉक अफसरों ने तालाब में अधूरी सफाई कर छोड़ दिया था। बारिश से पहले अगर तालाब खुदाई कार्य कराया जाता तो जलभराव की समस्या नहीं उठानी पड़ती। ग्रामीणों ने ब्लॉक अफसरों से जलभराव की इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है ताकि उन्हें हर वर्ष होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

.....................
वर्जन
- तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव की शिकायत मिली है। एडीओ पंचायत को मौके पर भेजकर पंपिंग सेट से जल निकासी कराई जाएगी। - बदन गुप्ता- बीडीओ, राजपुर
..................
लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की
मकान तालाब के बिल्कुल निकट है। बारिश के दौरान तालाब का गंदा पानी सीधे उनके घर तक पहुंच जाता है। जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से मांग है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। - बीरू सिंंह, ग्रामीण
.................
तालाब का ओवरफ्लो पानी पूरे मोहल्ले को अपनी चपेट में ले लेता है। गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है और बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। - रामकुमार, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें