फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर से नई ट्रेन चलाने में होगी आसानी, योजना का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

Mon, 07 Jan 2019 12:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर से अब नई ट्रेनों को बनाकर चलाने में आसानी हो जाएगी। शहर में झांसी से जरूरत के हिसाब से कोच मंगाए जा सकेंगे। झांसी में कोच रिफर्बिशमेंट फैक्ट्री (कोचों की पुन: मरम्मत करने वाली) का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने कर सकते हैं।
विज्ञापन


31 जनवरी को पीएम झांसी और उससे जुड़े क्षेत्रों को रिफर्बिश्ड (पुनर्सज्जित) कोचों की सौगात दे सकते हैं। इस कोच फैक्ट्री में पुराने और डैमेज कोच जाएंगे, वहां मरम्मत के साथ ही इन्हें सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

डेमो पिक
इसका सबसे ज्यादा फायदा कानपुर को होगा, क्योंकि कानपुर में इलेक्ट्रिक और डीजल दोनों प्रकार के इंजनों के लिए लोको शेड हैं। इनके बन जाने से किसी भी नई ट्रेन को कानपुर से तैयार करने और चलाने में आसानी होगी।

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल का सबसे करीबी प्रमुख स्टेशन कानपुर सेंट्रल होने से इसको लाभ मिलेगा। यहां अति महत्वपूर्ण और व्यस्त रूट पर झांसी नहीं बल्कि कानपुर है। यह दिल्ली-हावड़ा रूट पर है। झांसी से कानपुर तक डबल लाइन का विद्युतीकरण का काम भी इसी साल पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

डेमो पिक
इससे मुंबई, गुजरात के लिए नई ट्रेनों को चलाने में भी नई फैक्ट्री के होने से आसानी होगी। अभी तक कानपुर में कभी भी कोच की जरूरत होती है, तो रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्ट्री से कोच मिल जाते हैं। लेकिन यह फैक्ट्री दूसरे जोन और मंडल में होने से कुछ रोड़े आते हैं।

सुविधाजनक बनेंगे कोच
कोच रिफर्बिशमेंट फैक्ट्री में कोचों की मरम्मत, रंगाई, पुताई के साथ सजावट, ब्रेललिपि में जानकारियां, सुविधाजनक टॉयलेट, विनाइल पेंटिंग आदि सुविधाएं होंगी। कोच में बैठने के लिए सीटें बेहद आरामदायक, एसी तापमान बताने के लिए इंडीकेटर, टॉयलेट में सेंसर लगाने की भी सुविधा होगी। किसी यात्री के भीतर होने पर बाहर लाल रंग की लाइट जलेगी, खाली होने पर हरा सिग्नल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें