फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला के दो करोड़ रुपये बरामद, तीन जगह पुलिस के छापे, चार पकड़े गए, दो फरार

Fri, 12 Apr 2019 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाला के 65 लाख रुपये बरामद, एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कलक्टरगंज के रामगंज मोहल्ले में गुरुवार शाम पुलिस ने तीन जगह छापे मारकर बोरों और बैगों में भरा हवाला का लगभग दो करोड़ से ज्यादा रुपया बरामद किया है। चार लोगों को पकड़ा गया है जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है। पकड़े लगे लोग रकम से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका है। एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि प्रथम दृष्टया रकम हवाला की लग रही है। फरार लोगों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन

एसपी पश्चिम ने बताया कि कलक्टरगंज की सिरकी मोहाल चौकी क्षेत्र के रामगंज मोहल्ले में छापे में सुधाकर जायसवाल के घर से पांच बोरों में छोटे-बड़े नोट भरे मिले। इसी मोहल्ले में चमनगंज निवासी सैय्यद इमाज, कसही चौराहा उन्नाव के सैफ और तार वाला हाता हरबंश मोहाल के प्रदीप सिंह राठौर के यहां भी छापा मारा।

विज्ञापन

बरामद रकम से जुड़े दस्तावेज कोई नहीं दिखा सका

पुलिस के मुताबिक प्रदीप के यहां से 70 से 75 लाख रुपये, सैफ से 12 लाख, सैय्यद से दो लाख और सुधाकर से 75 लाख से अधिक के नोट बरामद हुए। सुधाकर, फैज, सैय्यद व प्रदीप को हिरासत में लिया गया। मांझी लाल समेत दो की तलाश है। सैय्यद व फैज मांझी लाल के कर्मचारी बताए गए हैं।
 
 
रकम को एसएसपी दफ्तर में लाकर आयकर अफसरों व मजिस्ट्रेट के सामने खोला गया। बरामद रकम से जुड़े दस्तावेज कोई नहीं दिखा सका है। सुधाकर खाता व बही-खाता नहीं होने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें