सटोरियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)
कानपुर और वाराणसी से पकड़े गए सटोरिये दुबई व यूएस के पांच बुकी के संपर्क में थे। गिरोह का सरगना जितेंद्र शिवहरे उर्फ जीतू के मोबाइल फोन और लैपटॉप से इसका खुलासा हुआ है। मौके से बरामद चार रजिस्टरों में कानपुर शहर समेत अलग-अलग शहरों के कई बड़े लोगों के नाम भी लिखे हुए हैं। जिनमें कारोबारी, वकील, डॉक्टर भी हैं। एसटीएफ ने इनके बारे में सटोरियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। टीमें लगाकर इन नामों का सत्यापन कराया जाएगा।
दस साल से अधिक समय तक दुबई में रहकर जितेंद्र ने ऑनलाइन सट्टेबाजी का रैकेट खड़ा किया था। वहीं यूएस जाकर कई बड़े बुकी के साथ भी काम किया था। सूत्रों के मुताबिक सटोरियों के पास से जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उसमें दुबई व यूएस के पांच बुकी के नाम शामिल हैं।