फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सिंचाई विभाग के जेई की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 30 Nov 2021 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

ट्रेन की चपेट में आने से सिंचाई विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अवर अभियंता संदीप कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बैग में मिले कागजातों से शव की शिनाख्त सिंचाई विभाग इटावा के भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर में तैनात अवर अभियंता संदीप कुमार (32) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम पोस्ट भदान फिरोजाबाद के रूप में हुई। इसके बाद जीआरपी ने सिंचाई विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


इस पर सिंचाई खंड औरैया के अधिशाषी अभियंता पीएस पटेल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

मृतक जेई की पत्नी एटा में शिक्षिका है। पिछले वर्ष ही मृतक की जेई के पद पर तैनाती हुई थी। वह औरैया में ही कमरा लेकर रहते थे। कहा जा रहा है कि वह अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन आये थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हालांकि इस दौरान चर्चा रही कि अवर अभियंता ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें