फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोहा व्यापारी का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार रात लोहे व्यापारी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन का कहना है कि व्यापार में घाटा होने से तनाव में थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अशोक नगर निवासी विवेक गुप्ता (40) कई सालों से लोहे के दरवाजों का व्यवसाय कर रहे थे। छोटे भाई शिवा ने बताया पीएसी गली के पास उनकी दुकान है। करीब दो साल पहले उन्होंने व्यापार को बढ़ाने के लिए मकान पर करीब 69 लाख रुपये का बड़ा बैंक लोन लिया था। शुरुआत में काम ठीक चला, लेकिन धीरे–धीरे मार्केट की स्थिति खराब होने लगी और बिक्री घट गई। लगातार घाटा बढ़ने से विवेक मानसिक तनाव में रहने लगे। गुरुवार रात विवेक अपने कमरे में चले गए। परिवार को लगा कि वह आराम कर रहे हैं, लेकिन देर रात तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई।
दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद भी प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखते ही उनके होश उड़ गए। विवेक चादर के सहारे फंदे से लटके हुए थे। परिजन उन्हें उतार निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी एली और पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने का प्रतीत होता है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें