फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर-झांसी हाईवे में पुखरायां में लगने लगी लोहे की ग्रिल

Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरौधा। कानपुर-झांसी हाईवे में पुखरायां में सड़क के दोनों ओर लोहे की ग्रिल (सुरक्षा बाड़) लगाई जा रही है। इससे छुट्टा मवेशी अचानक वाहनों के बीच नहीं आ पाएंगे और हादसे रुकेंगे।
विज्ञापन

हाईवे पर सुरक्षा बाड़ नहीं होने से पैदल राहगीर भी मनमानी तरीके से सड़क पार करते हैं। वहीं बाइक व साइकिल सवार भी इधर उधर से निकल पड़ते हैं जबकि छुट्टा मवेशी सड़क पर आने से हादसे होते हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर अब पुखरायां में लोहे की ग्रिल लगाई जा रही है। इससे वाहन सवारों की यात्रा सुरक्षित हो जाएगी।
पुखरायां के अहरौली शेख, नगर पालिका मार्ग के सामने, हरदुआ पुल, जरैलापुर मोड़ आदि में अवैध कट होने से दुर्घटना होती रहती है। उरई बारा परियोजना प्रबंधक इंग्लेश शर्मा ने बताया कि किसान सेवा आश्रम से पुखरायां तक लोहे की ग्रिल बनाई जा रही है। इससे सफर सुरक्षित होगा और दुर्घटनाएं रुकेंगी। जरूरत के हिसाब से आवासीय क्षेत्र में सुरक्षा बाड़ का दायरे को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें