अगली तारीख की मांग की गई
उसकी ओर से कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र देकर अगली तारीख की मांग की गई है। कोर्ट ने 20 मार्च की तारीख नियत की है। वही फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने के मामले में एमपी एमएलए लोअर कोर्ट में आज भी आरोप तय नहीं हो सके। दोपहर लगभग 3:30 इरफान को कड़ी सुरक्षा में वापस महाराजगंज ले जाया गया।
परिवार को परेशान मत करो, इस्तीफा चाहते हो तो मैं देने को तैयार
पेशी से लौटते वक्त परिवार से मिलने न देने पर इरफान का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। मीडिया के सामने इरफान ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि मेरे परिवार को परेशान करना बंद कर दो.. जब मिलने नहीं देना, तो बुलाते क्यों हो। सरकार को अगर मेरा इस्तीफा चाहिए, तो मैं देने को तैयार हूं...लेकिन परिवार को परेशान करना बंद कर दो।
कोर्ट के बाहर फूट फूट कर रोई इरफान की पत्नी
इरफान को महाराजगंज जेल में बंद किया गया है। वहां जाओ तो काफी दूर से मिलने दिया जाता है। कोर्ट में आओ, तो मुलाकात नहीं करने दी जाती। एक एक हफ्ते में अदालत में पेशी हो रही है। बच्चों के बोर्ड के एग्जाम हैं।
हम बच्चों को एग्जाम दिलवाएं या अपने पति से मिलने महाराजगंज और कोर्ट आएं। इरफान की पत्नी ने रो-रो कर सरकार से माफी की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि हम थक चुके हैं, हम टूट चुके हैं सरकार को हमारे आंसू दिखाई नहीं दे रहे हैं अब हमें माफ कर दिया जाए।