सपा विधायक इरफान सोलंकी की मदद करने वाली सपा नेत्री के भाई अशरफ अली को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सोमवार रात उसकी गिरफ्तारी की थी। पूछताछ में आरोपी ने विधायक को शरण देने की बात कबूल की। यह भी बताया कि जैसा उसकी बहन नूरी शौकत कहती रही वह वैसा कहता रहा।
उसका आधार विधायक अपने साथ ले गए थे। जाजमऊ थाने में आठ नवंबर को नजीर फातिमा की तहरीर पर इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान व अन्य अज्ञात 55 पर आगजनी, रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का दावा था कि इरफान ने फर्जी आधार बनाकर दिल्ली से मुंबई का हवाई सफर किया था। 26 नवंबर को ग्वालटोली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सपा नेत्री पूरी शौकत, उसके ड्राइवर अम्मार इलाही, विधायक के साले अनवर व मंसूर को जेल भेजा था।