अभियोजन ने कोर्ट में पेश किए हैं 18 गवाह
अभियोजन ने मामले में 18 गवाह कोर्ट में पेश किए हैं। अभियोजन की गवाही खत्म हो चुकी है। आज इरफान समेत पांचों आरोपियों के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद बचाव पक्ष को अपने गवाह पेश करने का मौका दिया जाएगा। इरफान को महाराजगंज जेल से, जबकि बाकी चारों आरोपियों को कानपुर जेल से कोर्ट लाया गया है।
लोअर कोर्ट में आज तय किए जा सकते हैं आरोप
वहीं जाजमऊ थाने में ही नसीम आरिफ ने भी इरफान समेत अन्य लोगों के खिलाफ जमीन कब्जाने का एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में आज आरोप तय किए जा सकते हैं। फिलहाल मामले में सुनवाई चल रही है, जल्द ही फैसला आ सकता है।