सरकार ने 12 मई से कुछ यात्री ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इन गाड़ियों से यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन ही हो रही है। आज यानी 11 मई 2020 को शाम चार बजे इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और रेल कनेक्ट एप से 15 ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू होगी और कल यानी 12 मई से ट्रेनें चलेंगी। बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन ही होगी, सभी बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे।
ये 15 ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक जाएंगी। इनमें वापसी यात्रा भी शामिल होगी। इन ट्रेनों में केवल एसी कोच होंगे और इसका किराया राजधानी ट्रेनों के समान होगा।