सीआईडी तो कभी एसटीएफ बताकर लोगों से लाखों की टप्पेबाजी करने वाले ईरानी गैंग के सक्रिय बदमाश पिल्लौर हुसैन व उसके तीन साथी भी फर्जी तरीके से जमानत हासिल करके जेल से छूटे थे। इन दिनों पिल्लौर राजस्थान की बाड़मेर जेल में हैं।
पुलिस ने बाड़मेर जाकर उसके खिलाफ बी वारंट तामील कराया है। टप्पेबाजी की अधिकतर वारदातों में ईरानी गैंग का हाथ होता है। ये पुलिस, सीआईडी या फर्जी आईपीएस अधिकारी आदि बनकर लोगों से रकम, जेवरात आदि पार कर देते हैं।