फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: मैच की हर गेंद, चौके और छक्के पर लगाया जा रहा था दांव, कानपुर में नौ सट्टेबाज गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2022 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईपीएल मैच की हर बाल पर लाखों रुपए का सट्टा खेला जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने सटीक सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की और 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर 45 लाख 30 हजार रुपए, 2 टैबलेट, 2 नोटपैड, 27 मोबाइल, एक रजिस्टर बरामद हुआ। मामला कानुपर के गोविंदनगर क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
कानपुर में क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार नौ सटोरिये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के मैचों में कोविड गाइडलाइंस के चलते भले ही अब तक दर्शकों की एंट्री पूरी क्षमता से शुरू न हो सकी हो लेकिन मैच पर सट्टेबाजी चरम पर है। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के एक मकान से देशभर में खिलाए जा रहे आनलाइन सट्टे के पूरे नेटवर्क को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया।

विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस की इस बड़ी कारवाई से सट्टेबाजों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। अपराध व अपराधियों के प्रति पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना की शून्य सहनशीलता की नीति पर हुई कारवाई में क्राइम ब्रांच ने नौ सट्टेबाजों को धर दबोचा। क्राइम ब्रांच ने शनिवार देर रात दस बजे गोविंदनगर ब्लाक तीन निवासी लोकेश के घर पर सटीक सूचना पर कारवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना के निर्देश पर जब पुलिस यहां पहुंची यहां पर सट्टे की पूरी महफिल सजी हुई थी। पुलिस को देख सट्टेबाजों के होश उड़ गए। यह सट्टा Probet.com से देशभर में खेला जा रहा था।

विज्ञापन

मैच की हर एक गेंद,  रन और चौके छक्के पर सट्टा लगाया जा रहा था। अभिषेक पहले भी जुआ खिलवाने में जेल जा चुका है। उसके पास शराब के चार ठेके हैं। पुलिस सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

छापेमारी में पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान 
1-अभिषेक सिंह उर्फ पीयूष पुत्र अवधेश कुमार सिंह निवासी स्वराज नगर, थाना पनकी 
2-अविनाश सिंह पुत्र अवधेश कुमार सिंह निवासी स्वराज नगर, थाना पनकी 
3-दीपक कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्रा.सुब्बाखेड़ा, पो. बनिगांव, जिला उन्नाव
4-संजय भारती पुत्र धमदास भारती निवासी किदवई नगर लेबर कालोनी
5-प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र बालगोविंद श्रीवास्तव, निवासी गोपाल नगर यशोदा नगर
6-अमित सागर पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी बाबूपुरवा कालोनी थाना किदवई नगर
7-केतन अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी साइट नंबर 2 किदवई नगर
8-लोकेश पुत्र धमपाल निवासी गोविंद नगर ब्लाक तीन थाना गोविंद नगर
9-आनंद यादव पुत्र उमाशंकर निवासी गोपाल नगर

पुलिस आयुक्त देंगे 50 हजार का इनाम 
सट्टेबाजों पर कारवाई और गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने 50 हजार रुपए का इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। टीम में एसआई विजय दर्शन शर्मा, एसआई सुनीत शर्मा, मुख्य आरक्षी दुर्गेश मणि त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी शहबाज खान, मुख्य आरक्षी राकेश यादव, आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी बलवेंद्र कटियार, आरक्षी अजय कुमार गुप्ता,आरक्षी नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें