फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चल रहा पांच प्रतिशत का कमीशन, इसलिए नहीं आ रहे निवेशक : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी में पांच प्रतिशत का कमीशन चल रहा है यह बात निवेशकों को पता चल गई है। इसलिए निवेशक यूपी न आकर दक्षिण भारत में उद्योग लगा रहे हैं। यह बात रविवार को सैफई स्थित पैतृक आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लोगों को दीया जलाने में लगा रखा है जबकि निवेश पर कोई ध्यान नहीं। कहा कि सारा निवेश दक्षिण भारत में हो रहा है। एप्पल, गूगल जैसी कंपनियां दक्षिण में निवेश कर रहे हैं, यूपी में कोई नहीं आ रहा है। कहा कि क्या यूपी गूगल मैप पर निवेशकों को दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं एआई और गूगल के जमाने में निवेशकों को यह तो पता नहीं चल गया कि यूपी में पांच प्रतिशत का कमीशन चल रहा है।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा को विचार करना चाहिए कि आज अर्थव्यवस्था कहां पहुंच गई है। कहा कि जो देश सबसे ताकतवर है वह आप पर समय-समय पर टैरिफ लगा रहा है। जिसे आप दोस्त बोलते थे वह आप पर टैरिफ लगाता जा रहा है। डॉलर की कीमत को लेकर भाजपा उतार चढ़ाव की बात करती है, पर आज एक चांदी का सिक्का खरीदना भी मुश्किल है। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले लोग दीपावली पर एक दूसरे को उपहार के रूप में सिक्का देते थे। आज गरीब व्यक्ति किसी पूजा के लिए चांदी का सिक्का नहीं खरीद सकता। परिवारों में शादी होने पर गरीब व्यक्ति सामान नहीं खरीद पा रहा है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ पर आई फिल्म फ्लॉप होने का दावा किया। कहा कि रिलीज होने से पहले ही फिल्म फ्लॉप हो गई, क्योंकि उसमें डायलॉग ही सही नहीं हैं। भाजपा को फुस्स फुलझड़ी बताते हुए कहा कि सोना महंगा, विदेश नीति फेल, भारत की जमीन कब्जाने वाले चीन को भारत सरकार व्यापार दे रही है। आरोप लगाया कि दीपावली पर बाजार में पिस्ता अमेरिका, बादाम ऑस्ट्रेलिया का आया हुआ है और बात भाजपा के लोग स्वदेशी की कर रहे हैं। कहा कि जब खाने पीने की चीजें ही विदेश से मंगलवा रहे हैं तो देश स्वदेशी कैसे होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम पर भी तंज कसा। कहा कि डिप्टी सीएम पोस्टर से बाहर हैं। यूपी के साथ ही दक्षिण से भी डिप्टी सीएम गायब हो गए हैं। रविवार शाम को दीपावली मनाने सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के बाद सैफई स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। उन्होंने सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले सभी भारतवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

दीये को लेकर अखिलेश यादव की ओर से दिए गए बयान पर कुम्हार संगठनों की ओर से आई आलोचना भरी प्रतिक्रिया के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कुम्हार हमारे भाई हैं। सपा सत्ता में आई तो सभी दीये सरकार खरीदकर उन्हें जलवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें