फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छह महीने से बंद पुरवामीर ओवरब्रिज की लाइटें हुईं चालू, NHAI की टीम ने दुरुस्त की विद्युत व्यवस्था

Sun, 19 Oct 2025 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई ने पुरवामीर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज की छह माह से बंद पड़ी विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया है, जिससे ब्रिज में लगी सभी लाइट्स फिर से जल उठी हैं।
विज्ञापन
एनएचएआई की टीम ने दुरुस्त की विद्युत व्यवस्था - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत पुरवामीर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के नीचे पिछले छह माह से ध्वस्त पड़ी विद्युत व्यवस्था को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। ब्रिज में लगी लाइट्स कुछ ही दिन चलने के बाद बंद हो गई थीं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

इस संबंध में दर्जनों शिकायतें होने के बावजूद एनएचएआई की टीम ने कोई ध्यान नहीं दिया था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए एनएचएआई के अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने तुरंत मौके पर एक टीम भेजी। टीम ने ब्रिज में लगी सभी लाइट्स को सही कराया और विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें