गुरुवार को सरीला छिबौली रोड नहर पुलिया के निकट छीनी गई बाइक के साथ आरोपी विष्णु उर्फ विशुन को एक तमंचा व आरोपी नरेंद्र विश्वकर्मा को तमंचा तथा राजेश कुमार निवासी ग्राम बरहरा थाना जलालपुर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम परछा के बाहर पुराने पंचायत भवन से चोरी की 18 बाइकें व एक लोडर (छोटा हाथी) व एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि चोरी के वाहन जिले के साथ अन्य जनपदों व मध्य प्रदेश तथा दिल्ली से चोरी कर लाते हैं। उन्हें बेचकर पैसा कमाते हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु उर्फ विशुन हिस्ट्रीशीटर व पंजीकृत जिला स्तरीय बिच्छू गैंग डी 18 का सक्रिय सदस्य है। इसके विरुद्ध स्थानीय थाना व जनपद के अन्य थानों में कुल 17 अभियोग पंजीकृत हैं।