जैसे ही बोलेरो आधे रपटे पर पहुंची कि चालक के दिशा भटक जाने से बोलेरो नाले में गिर गई। किसी तरह सभी लोग बाहर आ गए, लेकिन आर्यंस पानी में बह गया। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे रहे। किरन की हालत खराब होने पर उसे सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया है।