समस्याओं को जानें तभी बनेगा नया ब्रांड
डॉ. चारकोल नामक एयर प्यूरीफायर बनाने वाले स्वादीप पाटिल ने बताया कि छात्रों को जनता की नब्ज पकड़ कर उनकी समस्याओं को भांपना चाहिए, जिससे नए ब्रांड की उपज होगी। बताया कि यह प्यूरीफायर बिना बिजली के आसपास के वातावरण को शुद्ध रखता है। एमएनआईटी जयपुर की रिसर्च स्कॉलर हंसिनी, डॉ. मोनिका शर्मा, जूट फॉर लाइफ की संस्थापक अंजली सिंह, वोडाफोन इंडिया के सौरभ वाजपेयी, एमकेटी सॉफ्टवेयर के सीईओ अमित तिवारी ने छात्रों से संवाद किया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन सेबाजार को लेकर कई तरह के संदेह दूर हो गए। विशेषज्ञों ने बाजार में उतरने से पहले उसके आधार को समझने की बात कही। ये सब बातें आने वाले समय में काम आएंगी। - आदित्य सिंह, डैम्स, एमबीए प्रथम वर्ष
बाजार में आए बदलाव के साथ ही खुद के बिजनेस आइडिया को खड़ा करने की बात अच्छी लगी। सम्मेलन में हुए बातचीत के दौर से भी बिजनेस से जुड़ीं कई नई बातों का पता चला।
- ईशा शर्मा, एलेन हाउस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, बीबीए
इस तरह के पैनल डिस्कशन से आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही दूसरे संस्थानों के छात्रों से बात करके भी बाजार में आए नए बदलावों की जानकारी मिली। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए कई टिप्स भी मिले।
- मनीष सिसौदिया, जीएचएस-आईएमआर, पीजीडीएम
अच्छा सम्मेलन रहा। बाजार से जुड़े कई तकनीकी शब्दों के बारे में जानकारी मिली। साथ ही बाजार की जरूरत के हिसाब से ब्रांड बनाने और लोगों का विश्वास जीतने का गुरुमंत्र भी मिल सका।
- सोनल साधवानी, जीएचएस-आईएमआर, पीजीडीएम