फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रिमझिम फुहारों से सुहाना हुआ मौसम, 9 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट; चेतावनी बिंदु के पास गंगा

Fri, 07 Aug 2026 08:56 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में शुक्रवार तड़के से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह होते ही घने बादल छा गए और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में शुक्रवार तड़के से जारी रुक-रुककर बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। सुबह से ही आसमान में घने बादलों का डेरा रहा और हल्की से मध्यम बारिश की फुहारें गिरती रहीं। लगातार हो रही वर्षा और ठंडी हवाओं के चलने से बीते कई दिनों से झुलसा रही उमस और गर्मी से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बीच-बीच में खिलेगी धूप

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर व आसपास के जिलों में 9 अगस्त तक गर्जन-चमक के साथ रुक-रुककर भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में कम समय में तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, बीच-बीच में धूप निकलने से हल्की उमस का सामना भी करना पड़ सकता है।

सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिरा तापमान, 14% अधिक बरसा मानसून

बारिश के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे गिरकर 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार, इस सीजन में 1 जून से 6 अगस्त तक शहर में 388.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (340.8 मिमी) से करीब 14 प्रतिशत अधिक है। मानसून ट्रफ और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता के कारण नमी बनी हुई है।

विज्ञापन

शुक्लागंज में खतरे के निशान से महज 93 सेमी दूर जलस्तर

लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.070 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु से केवल 93 सेंटीमीटर नीचे है। बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर चौकसी बढ़ा दी है और आम जनता से नदी किनारे न जाने की सख्त अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें