फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिले में 42 रास्तों पर होगी होगी इंटरलॉकिंग, सुधरेगी जल निकासी

Thu, 02 Apr 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में गांवों की प्रमुख रास्तों पर इंटरलॉकिंग व जल निकासी के लिए नाली बनाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी दी है। कुल 42 गलियों में 24.56 करोड़ से इंटरलॉकिंग व नाली बनेगी। पहली किस्त में 11.80 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

त्वरित आर्थिक विकास योजना से गांवों में प्रमुख संपर्क मार्गाें की इंटरलॉकिंग व जल निकासी के लिए नाली बनाने का प्रस्ताव किया गया था। शासन ने 28 मार्च को कुल 42 मार्गाें की इंटरलॉकिंग व दोनों किनारे पर नाली बनाने के कार्याें की वित्तीय मंजूरी दी है। इन 42 मार्गों में ये कार्य होने से कुल 36.87 किमी लंबाई में संपर्क दुरुस्त हो जाएंगे। इससे आवागमन में सहूलियत होगी। इसमें अकबरपुर-रनियां विधानसभा से नौ मार्ग शामिल हैं।
विधायक प्रतिभा शुक्ला ने अकबरपुर हाईवे से बंबा होते हुए बनारअलीपुर पुलिया सहित इंटरलॉकिंग व नाली, रिंद नदी पुल गुटैहा से गहलौं मेला होते हुए गहलौं बाजार तक इंटरलॉकिंग व नाली, रसूलपुर में जगदीश अवस्थी के घर से बदन सिंह के आवास तक इंटरलॉकिंग व नाली, लमहरा से पदमपुर ग्राम भोजपुर तक इंटरलॉकिंग, विकमपुर के मजरा रायपुर से भवानीपुर मार्ग की इंटरलॉकिंग, कल्याणपुर शिवली मार्ग से रामजानकी महाविद्यालय के पास से लुकड्यापुरवा फंदा तक इंटरलॉकिंग, भाऊपुर-प्रतापपुर मार्ग से कीरतपुर मड़ैया (ग्राम पंचायत रंजीतपुर) तक इंटरलॉकिंग, बाघपुर से लुधौरा होते हुए रामप्रकाश के घर तक और हृदयपुर गोकुला से लोकियापुर होते हुए फंदा मार्ग पर इंटरलाॅकिंग व नाली बनाई जानी है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि इंटरलॉकिंग व नाली बनने से जलभराव व कीचड़ की समस्या नहीं होगी। आवाजाही में सहूलियत होगी। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जल्द की काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें