फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: .इंटर पास जीतू खेती से कमा रहे 25 लाख सालाना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। परंपरागत खेती को छोड़ जीतू ने सब्जी व बागवानी में किस्मत आजमाई तो उन्होंने महज पांच साल में समृद्धि की राह पकड़ ली।चार एकड़ (20 बीघा) से बागवानी व सब्जी की पैदावार करने वाले किसान जीतू आज 18 एकड़ (90 बीघा) में केला, पपीता, पत्तागोभी, गोभी, शिमला मिर्च, शिमला व गेंदा की पैदावार कर अन्य किसानों के लिए नजीर बन गए हैं। खेत में तैयार फसल कानपुर, इटावा, औरैया, जालौन, मैनपुरी, लखना, दिबियापुर, इकदिल आदि क्षेत्रों लोगों के घर तक पहुंच रही हैं। आज उनका 25 लाख का सालाना टर्नओवर है। खुद के साथ 12 मजदूरों को रोजगार दे रहे हैं।
विज्ञापन




जिले के भरथना के मेढ़ीदुधी गांव निवासी जीतू पाठक उर्फ जितेंद्र कुमार सिर्फ इंटरमीडिएट तक ही शिक्षित है। खेती उनका पुस्तैनी काम था। सिर्फ चार एकड़ में वह परंपरागत खेती कर रहे थे। आलू व धान में मौसम की मार से हर साल घाटा उठाना पड़ता था। जीतू पाठक ने परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी व सब्जियों की पैदावार की ओर रुख किया तो उनकी किस्मत बदलने लगी। चार एकड़ से शुरू किया सफर आज 18 एकड़ तक पहुंच गया। इसमें 14 एकड़ भूमि उन्होंने 38 हजार प्रति सालाना की दर से लीज पर ले रखी है।
वर्तमान समय में केला, पपीता, गेंदा के साथ पत्तागोभी, गोभी, हरी मिर्च, शिमला व आलू की खेती कर रहे हैं। इतने बड़े क्षेत्रफल में खेती करने के लिए उन्होंने 12 श्रमिकों को दैनिक मजदूरी पर लगा रहा है। उनको 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करते हैं। उनके द्वारा खेती में की जाने वाली फसलें इटावा समेत आसपास जिलों में पहुंच रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन








केला- दो एकड़ (इसी के साथ पत्तागोभी व गोभी)



पपीता-दो एकड़ (इसी के साथ गेंदा की खेती)



आचार वाली हरी मिर्च-दो एकड़



शिमला-एक एकड़



आलू-11 एकड़






जीतू पाठक ने बताया कि उन्होंने खेती से होने वाले मुनाफे से एक-एक करके दो ट्रैक्टर ले लिए हैं। इसमें एक ट्रैक्टर फसलों के लिए काम आता है जबकि दूसरे ट्रैक्टर को ईंट भट्ठे पर लगा रहा है। उससे एकमुश्त धनराशि मिल जाती है। साथ ही उन्होंने खेती से नया घर पर भी बनवा लिया है।







किसान जीतू पाठक ने बताया कि एक सप्ताह में दो कुंतल गेंदा का फूल निकलता है। 60 किलो प्रतिदिन गेंदा का फूल निकल आता है। सहालग का सीजन होने पर इटावा या आसपास जिले में इसकी खपत हो जाती है। वर्तमान समय में एक किलो गेंदा 40 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से जा रहा है।







शिमला- 60 रुपये प्रतिकिलो



पत्तागोभी- 60 रुपये प्रतिकिलो



गोभी- 40 रुपये प्रतिकिलो







जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि जीतू पाठक प्रगतिशील किसान है। वह सब्जी व बागवानी की अच्छी पैदावार कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह पर आयोजित होने वाले किसान दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका हैं। आने वाले दिनों में उनका नाम राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें