फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हबीबुल इस्लाम: आतंकी का नेटवर्क खंगालेगा खुफिया तंत्र, आईजी ने कहा-करीबियों पर रखी जा रही है निगाह

Thu, 18 Aug 2022 07:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी - फोटो : फाइल फोटो
फतेहपुर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन पर पकड़े गए आतंकी सैफुल्ला के करीबियों पर निगाह रखी जा रही है। आईजी ने चौकसी और इलाके में रात्रि गश्त कराए जाने की बात कही है। आतंकी का स्थानीय स्तर पर नेटवर्क खंगालने के लिए खुफिया तंत्र को चौकन्ना किया गया है।

शहर के सैयदवाड़ा मोहल्ले का रहने वाले हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला 13 अगस्त को जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन होने पर पकड़ा गया था। उसका कनेक्शन पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश के कट्टरपंथी संगठनों से होना पाया गया है। एटीएस की कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप है। 

आतंकी के पकड़े जाने पर स्थानीय पुलिस मामला एटीएस का होना बताकर पल्ला झाड़ रही है। आईजी ने बताया कि आतंकी से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी स्थानीय पुलिस को होनी चाहिए। पुलिस आतंकी के करीबियों की गतिविधियों की जांच करेगी। खुफिया तंत्र को भी चौकन्ना किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
एटीएस कमांडो - फोटो : अमर उजाला
इलाके में पुलिस रूट मार्च और रात्रि गश्त करेगी। आतंकी के स्थानीय कनेक्शन की जांच की जाएगी। उधर, एटीएस की टीम जिले में दूसरे दिन भी रही है। सैफुल्ला का कोर्ट ने 12 दिन के लिए रिमांड मंजूर किया है। रिमांड में पूछताछ के बाद एटीएस की जिले में धरपकड़ तेज हो सकती है। पूछताछ में फंडिंग और जुड़े लोगों की जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
संदिग्ध आतंकी हबीबुल व नदीम - फोटो : अमर उजाला
सैफुल्ला की फंडिंग का कनेक्शन तलाशेगी एटीएस
एटीएस की विशेष अदालत ने जैश से जुड़े आतंकी नदीम और सैफुल्ला को 12 दिन और आईएस के आतंकी सुबाउद्दीन आजमी का 10 दिन का रिमांड मंजूर किया है। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक तीनों आतंकियों को रिमांड पर लेने के बाद एटीएस यूपी में इनके संपर्कों और आगे की योजनाओं के बारे में पूछताछ करेगी। 

4 of 5
हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला। - फोटो : amar ujala
साथ ही फतेहपुर से गिरफ्तार हबीबुल्ला इस्लाम उर्फ सैफुल्ला की फंडिंग के बारे में भी छानबीन करेगी। इसके तहत सैफुल्ला और उसके करीबियों के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि एटीएस मुख्यालय स्तर पर पूछताछ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हबीबुल इस्लाम के घर के पास लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एटीएस के प्रारंभिक पूछताछ में इन आतंकियों से अहम जानकारी मिली थी। आतंकियों से मिली सूचना के आधार पर एटीएस ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई स्थानों पर छापेमारी करके संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की थी। सूत्रों के मुताबिक तीनों आतंकियों को रिमांड पर लेने के बाद एटीएस के अधिकारी यूपी में इनके संपर्कों और आगे की योजनाओं के बारे में पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें