फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मानकों के विपरीत चल रहा वाटर प्लांट बंद करने के निर्देश

Fri, 23 Oct 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। नगर पंचायत के वार्ड 12 में गद्दा फैक्टरी के पीछे संचालित वाटर प्लांट पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बृहस्पतिवार दोपहर को कार्रवाई की है। मानकों के विपरीत और कम जगह में प्लांट संचालित होने की शिकायत पर विभाग ने नोटिस जारी कर इसे बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कई जगह बिना मानकों को पूरा किए है पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर प्लांट संचालित हो रहे हैं। शिकायत पर ही जिम्मेदार इन पर कार्रवाई करते हैं। बृहस्पतिवार को रनियां के वार्ड-12 में एक कमरे में आरओ वाटर प्लांट संचालित होने की जानकारी और मानक पूरे न करने की शिकायत पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ने जांच की।
मौके पर मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं मिलने और कमरे में पर्याप्त जगह न होने पर विभाग ने कार्रवाई की। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि जांच के दौरान वाटर प्लांट मानकों के अनुरूप संचालित नहीं पाया गया। प्लांट के लिए उपलब्ध जगह भी पर्याप्त नहीं थी। इस पर नोटिस जारी कर प्लांट बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें