फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंपायरिंग के नियम रटने की जगह उन्हें अच्छी तरह से समझें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अंपायरिंग के नियमों को रटने के जगह उन्हें अच्छी तरह से समझें और लिखित नोट्स बनाकर तैयार करें। लगातार अभ्यास से ही अंपायरिंग में सटीकता आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह बात अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय अंपायरिंग-स्कोरिंग कार्यशाला में शनिवार को कही। उन्होंने खेल की बारीकियों पर ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही क्रिकेट के बदलते नियमों के साथ तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने फेयर एंड अनफेयर प्ले के तहत पांच रन की पेनल्टी से जुड़े नियमों को वीडियो के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में यह पेनल्टी लगाई जाती है। अंपायर को किस प्रक्रिया का पालन करना होता है। बारिश से प्रभावित एकदिवसीय मुकाबलों में ओवरों और संशोधित लक्ष्य की गणना के बारे में जानकारी दी।

प्रश्नोत्तर सत्र में अंपायरों ने नियमों और मैदान पर आने वाली परिस्थितियों से जुड़े सवाल पूछे। अंपायरों की शंकाओं का समाधान किया। बॉलिंग क्रीज, रिटर्न क्रीज, वाइड मार्किंग और मैच के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न परिस्थितियों में अंपायर की भूमिका के बारे में बताया। स्कोरिंग सत्र में एजुकेटर पी. जयपाल ने लाइव मैच के दौरान स्कोरर्स को लीनियर शीट पर स्कोरिंग का अभ्यास कराया। मैच के अंतिम एक घंटे में ओवरों की गणना और उससे जुड़े नियमों को भी समझाया। एपी सिंह, एसपी सिंह और अनुराग राठौर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें